img

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंका दिया है। बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (Rajasthan State President) सतीश पूनियां को हटाकर चित्तौड़गढ़ सांसद CP JOSHI को प्रदेश BJP का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने के संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। लोग कयास लगा रहे थे कि सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर और अन्य सीनियर नेताओं में से किसी लीडर को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। सांसद CP JOSHI का नाम कहीं भी चर्चाओं में नहीं था। इसके बाद भी पार्टी ने यह चौंकाने वाला निर्णय लिया है।

निरंतर दूसरी मर्तबा सांसद है CP JOSHI

चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद CP JOSHI दूसरी बार सांसद बने हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा इलेक्शन में वे पहली बार सांसद बने थे और 2019 के लोकसभा इलेक्शन में दूसरी बार सांसद बने। इससे पहले वे पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके CP JOSHI वर्तमान में पार्टी के उपाध्यक्ष भी है।

 

--Advertisement--