भाजपा की नई टीम का हुआ ऐलान, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की लिस्ट में इन नेताओं को मिली जगह

img

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन कर दिया है। गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट को जारी किया। वहीँ भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी समेत 80 नेताओं को मनोनीत किया गया है।

Jp nadda

आपको बता दें कि इन 80 नेताओं के अलावा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर 50 और स्थायी आमंत्रित सदस्य ( पदेन) के तौर पर 179 नेताओं को शामिल किया गया है जिनमें पार्टी के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विभिन्न विधान सभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महासचिव शामिल हैं।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसी के साथ अपनी राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों के नाम का भी ऐलान कर दिया है। वहीँ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सौदान सिंह को भी इस बार संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Related News