BJP vs CONG.. LATEST UPDATE/ Municipal Election 2022 : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले ताबड़तोड़ डंडे, थाने में बवाल व तोड़फोड़, लाठीचार्ज

img

Municipal Election 2022: इंदौर। मतदान के दौरान बवाल को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने एक रात पहले दोनों पक्षों में खूब तनातनी चली। वार्ड क्रमांक-20 में तो भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों के कार्यकर्ताओं में डंडे और कुर्सियां चल गई। चार लोगों को चोट आने की सूचना है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। झड़प थाने में भी हो गई थी। थाने के कांच फूट गए थे।

BJP VS CONGRES

आपको बता देें कि, घटना की शुरुआत न्यू गौरीनगर स्थित भाजपा कार्यालय से हुई है। पुलिस ने फरियादी महेंद्र पाल पिता रामहर्ष पाल निवासी न्यू गौरीनगर की शिकायत पर आरोपित अमित पटेल, कुलदीप मालवीय, पवन पटेल, चंद्रशेखर पटेल, संजू चौधरी, जीतू यादव, जय नारायण चौहान, मोहन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड क्रमांक-20 से कांग्रेस नेता अमित पटेल की पत्नी यशस्वी पटेल और भाजपा से सोनू ठाकुर की मां कमला ठाकुर चुनाव लड़ रही है। आरोप है कि मंगलवार रात अमित पटेल साथी कुलदीप मालवीय व संजू चौधरी के साथ भाजपा कार्यालय में घुस गया और खूब तोड़फोड़ की।

आरोपितों ने कार्यालय से डंडे उठाकर कार्यकर्ताओं को मारना शुरू कर दिया। वहां रखी कुर्सियां भी उठाकर फेंक दी। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस के लिए काम कर रहे युवकों को धमका रहे थे। वह बात करने गया था और उसके साथ मारपीट कर दी। उनके साथियों को गंभीर चोट आई लेकिन पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर रवाना कर दिया।

थाने में भीड़े और देखते रहे पुलिसवाले

घटना के बाद दोनों पक्ष हीरानगर थाने पहुंचे तो दोबारा आमने-सामने हो गए। थाना परिसर में ही पुलिसवालों के सामने लात घुंसे चल गए और पुलिस देखती रही। मंगलवार रात इसी तरह कई जगह शराब व रुपये बंटने की शिकायतें मिली। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किए हैं।इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने गुंडागर्दी, मतदाताओं को धमकाने के दो मामलों में जांच के आदेश दिए हैं। वार्ड 58 के कांग्रेस प्रत्याशी अनवर कादरी के खिलाफ गुंडागर्दी और मतदाताओं को धमकाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी।

इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम प्रतुलचंद्र सिन्हा को जांच के आदेश दिए। वहीं बिचौली मर्दाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल के खिलाफ भी शिकायत मिली है। पटेल पर मतदाताओं को वोट डालने से वंचित किए जाने की शिकायत मिली है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम अजय देव शर्मा को मामले की जांच के लिए कहा है। जांच में शिकायत सही पाई गई तो दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी।

इंदौर में वार्ड क्रमांक 22 के कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया को थाने में बैठाया। उन पर मतदान के दौरान विवाद का आरोप है। उनके थाने से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाया है। विधानसभा क्षेत्र दो में महिलाओं ने वार्ड 22 के भाजपा प्रत्याशी चंदू शिंदे की कार को घेर लिया। इस दौरान कार के कांच भी फोड़ दिए।

Astroyogi : Aaj Ka Panchang 2022- आज का पंचांग हिन्दू कैलेंडर 2022 के अनुसार जानिऐ आज का शुभाशुभ मुहूर्त, विचार और भी बहुत कुछ

Related News