BJP की महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट, आरोप तृणमूल पर

img

BJP की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता की हत्या की कोशिश का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। घटना राजधानी कोलकाता के टेंगरा क्षेत्र की है। इस विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तारा साव को गुरुवार सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों ने कथित तौर पर मौत के घाट उतारने की कोशिश की।

bjp 1 win

उन्हें लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारा पीटा गया है। शुक्रवार को BJP के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस बारे में जानकारी साझा की गई है। इसमें बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र में तारा साव BJP के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में वह काफी मदद कर रही थीं जिसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों ने उन्हें घेर कर मारने की कोशिश की। जैसे तैसे BJP कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाया है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। BJP ने अपने बयान में कहा है कि कुशासन की सरकार को विदा करने की जरूरत है।

 

Related News