अपार्टमेंट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड तो छत से कूदी 3 युवतियां, 1 की मौत

img

उत्तर प्रदेश ॥ अपार्टमेन्ट में देह व्यापार चलने की मुखबरी पर पुलिस ने जब रेड मारा तब मकान की छत से 3 युवतियां कूद गईं। घटना यूपी के वाराणसी की है। पहड़िया इलाके के संजय नगर कॉलोनी में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, इस दौरान तीन युवतियां छत से कूद गईं। तीनों लड़कियां मकान की तीसरी मंजिल के छत से कूद गईं जिसके कारण एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने मौके से 3 युवकों और 4 लड़कियों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि कैन्ट के पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी स्थित 3 मंजिला मकान के मालिक बाहर रहते हैं। उन्होंने अपने मकान को किराये पर दे रखा है। मकान में कई किराएदार रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों के मुताबिक, मकान में प्रतिदिन लड़के-लड़कियां आते-जाते रहते हैं। लोगों ने इनकी संदिग्ध गतिविधियां भी देखी। जिसके बाद लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी।

पुलिस की रेड जब पड़ी तो मकान के भीतर मौजूद लड़के और लड़कियां में से तीन युवतियां छत पर भागी और वहां से छलांग लगा दी। छत से कूदने के कारण एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 बुरी तरह से घायल हो गईं। पुलिस रेड में मौके से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने चार वीजा भी बरामद किया है। ऐसी आशंका है कि यहां विदेश के लड़के-लड़कियां का भी आना-जाना चल रहा था।

पढि़ए-कोरोना वायरस संदिग्धों के साथ चीन में हो रहा ये काम, तस्वीरें देख रोगंटे खड़े हो जाएंगे

Related News