बाढ़ की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अक्षय कुमार, दिया इतने करोड़ का दान

img

नई दिल्ली॥ असम के अधिकांश इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसके चलते एक बड़ी जनसंख्या प्रभावित हुई है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लोकप्रिय अभिनेता की उदारता को स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

Akshay Kumar

उन्होंने कहा है कि अभिनेता हमेशा असम के लोगों के दोस्त रहे हैं और उनकी मदद से बाढ़ का सामना कर रहे लोगों की समस्या को दूर करने में सरकार को मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी बॉलीवुड अभिनेता ने बाढ़ राहत के लिए दो करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तथा एक करोड़ रुपये काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए प्रदान किया था। अक्षय कुमार की इस उदारता की मुख्यमंत्री ने असम की जनता की ओर से आभार ज्ञापित किया है।

Related News