बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी धनतेरस और दिवाली की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा

img

दीपों का त्योहार दिवाली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो दिवाली शनिवार यानी 14 नवम्बर को है, लेकिन उससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को पूरे देश में धनतेरस और छोटी दिवाली मनाई जा रही है। इस खास मौके पर मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खास अंदाज में धनतेरस और दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

bollywood celebreties wishes dhanteras and diwali

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा-‘यह साल का वो समय है जब दुनिया भर में भारतीय दिवाली का त्योहार खुशी से मनाते हैं, एक साथ रहने का समय, शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करने का समय, गर्मजोशी से गले लगाने का समय। लेकिन इस साल, सब कुछ बदल गया है और हम केवल वर्चुअल हग के साथ मना सकते हैं।’

निर्माता एकता कपूर ने इस बार दिवाली पार्टी का कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं किया, लेकिन अपने इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्तों के साथ एकता ने दिवाली पार्टी की और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सभी को धनतेरस और दिवाली की विशेष दी। अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को धनतेरस की बधाई दी। मुग्धा ने लिखा-‘धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

अभिनेत्री जरीन खान ने भी इस खास मौके का उत्सव मानते हुए फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं दी।’ अभिनेत्री नोरा फतेही ने इस खास मौके पर फैंस को धनतेरस की बधाई दी। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लिखा-‘धनतेरस  और  दिवाली  के  इस  शुभ  अवसर  पर  कामना  करती  हूं  कि  आप  सभी  के  घर  पे  लक्ष्मी  का  निवास  हो  और  कोरोना  का  नाश  हो।’

अभिनेत्री सारा अली खान ने भी वरुण धवन के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर मजेदार अंदाज में फैंस को धनतेरस और दिवाली की बधाई दी हैं। सारा ने लिखा-‘आप सभी को धनतेरस की बधाई। आप सभी को खूब सारी सेहत, धन और मेवे मिले।’
इस सब के अलावा अमिताभ बच्चन, अमीषा पटेल समेत मनोरंजन जगत की तमाम छोटी-बड़ी हस्तियां फैंस को धनतेरस और दिवाली की बधाई दे रही है।

Related News