पुरूषों को शिकार बनाने वाला ‘सबसे खूंखार बलात्कारी’, मर्दों को ऐसे फांसाता था अपने जाल में

img

नई दिल्ली॥ रिनहार्ड नाम के इस छात्र के नाम 159 बलात्कार मामलों में 136 दुष्कर्म के अपराध शामिल थे। कोर्ट के मुताबिक, रिनहार्ड 48 पुरूषों को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया था और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस के मुताबिक इस बात के सुराग हैं कि रिनहार्ड ने 10 कम 200 लोगों को निशाना बनाया था।

.

36 साल के रिनहार्ड पहले ही दो मामलों में उम्रक़ैद की सज़ा काट रहे हैं। ब्रिटेन में रह रहे इंडोनेशिया के नागरिक रिनहार्ड सनागा को कोर्ट ने 4 भिन्न-भिन्न मुक़दमों में 136 दुष्कर्म, 8 बलात्कारों का प्रयास और 14 अन्य यौन अपराधों का दोषी पाया है।

छानबीन में ये भी पता चला है कि सनागा आम तौर पर उन मर्दों को अपना निशाना बनाता था जो समलैंगिंक नहीं थे। पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन के पूरे न्या़यि़क इतिहास में रिनहार्ड सनागा सबसे ‘ख़तरनाक बलात्कारी’ है और आशंका है कि वो पूरे विश्व में भी ‘सबसे ख़तरनाक बलात्कारी’ हो।

पढ़िएःअमेरिका और ईरान के तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुरू की गोलाबारी, सेना के हाथों एक आतंकी ढेर…

अपराधी युवक नाइट क्लबों और बार से बाहर निकलने वाले पुरूषों का इंतज़ार करता था और फिर उन्हें अपने कमरे में ले जाता था। वो अपने शिकार को शराब या उनके लिए टैक्सी मंगवाने की पेशकश करता था। अपने शिकार पुरुषों का दुष्कर्म से पहले उन्हें बेहोशी की दवा दे देता था। जागने के बाद पीड़ित लोगों में से अधिकतर को पता ही नहीं होता था कि उनके साथ क्या हुआ है।

Related News