प्रेग्नेंट पत्नी की देखभाल के लिए जीजा ने घर बुलाया साली को, प्यार का झांसा देकर साली से बनाए नाजायज और फिर जो किया॰॰॰

img

पटना॥ रिश्तों को तार-तार करते हुए बांका जिले के एक शख्स ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की देखभाल करने के लिए आई साली को प्यार के जाल में फांस कर प्रेग्नेंट कर दिया। फिर कुछ दिनों बाद वाइफ को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया।

मंगलवार को उक्त शख्स अपने घर आया था। जहां उसे देखते ही गुस्साएं लोग उसपर टूट पड़े। लोगों ने उक्त आशिकमिजाज शख्स की जमकर पिटाई कर दी। शख्स की पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये मामला बिहार राज्य के बांका जिले का है। जहां के चांदन थाना क्षेत्र का बिशनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार की शादी झारखंड के देवघर जिले में हुई थी। शादी के बाद पत्नी के प्रेग्नेंट होने पर प्रदीप ने अपने ससुराल से वाइफ की देखभाल के लिए साली को बुलवा लिया था। कुछ ही दिनों बाद प्रदीप ने साली को प्रेमजाल में फंसा लिया। जिसके बाद दोनों के बीच संबंध भी बने। इसी बीच साली प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद प्रदीप साली के साथ पत्नी को छोड़कर फरार हो गया था। काफी वक्त बाद वो मंगलवार को अपने घर आया था। जहां उसे देखते ही लोग उसपर टूट पड़े।

मंगलवार को जब गांव और परिवार के लोगों को पता चला कि मनचला जीजा चांदन में है। फिर प्रदीप के ससुराल के दर्जनों लोग चांदन पहुंचे और मनचले जीजा की जमकर पिटाई कर दी। उसे लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कड़ी मशक्कत से पकड़ने के बाद गुस्साए घरवालों ने बीच सड़क उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जीजा को पिटते देखकर आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। भीड़ से कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

पढ़िए-बीवी पर हुआ शक लेकिन यकीन नहीं हो रहा था, चुपचाप बेटे का करा दिया DNA तो उड़ गए होश

Related News