ट्रैफिक में फंसी कार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, डबल मर्डर से दहला ये शहर

img

राजधानी पटना में बदमाशों का तांडव जारी है। गुनहगार गुनह कर रहे हैं और पुलिस के हाथ खाली हैं। खबर राजधानी के पटना शहर के बाईपास थाना क्षेत्र के कसेरा धर्म कांता के पास की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तू और सुनील गुप्ता को गोली मार दी। दोनों को घायल हालत में एनएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

murder

घटना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु वर्मा नामी ग्रामी बदमाश रहा है। कई केस भी उस पर दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये वारदात गैंग वार के चलते हुई है। बताया जाता है कि अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु और सुनील कुमार दोनों कार से दिल्ली जाने के लिए शनिवार की शाम निकले थे। शाम को मस्तु की ट्रेन थी।

चली ताबड़तोड़ गोलियां

कार सुनील गुप्ता की थी, जो मस्तू के साथ मारा गया था। कार सुनील चला रहा था, पीछे सुनील की पत्नी आभा निशा अपने बच्चे और एक रिश्तेदार के साथ बैठी थी। घटना के वक्त जाम लगने के कारण कार रुक गई, इस दौरान हमलावर ने गोलियां चला दीं. इस पूरे घटनाक्रम में सुनील की पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों ने नतमस्तक होकर अपनी जान बचाई।

 

Related News