उत्तर प्रदेश॥ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर चल रही सियासी तीखी बहस और विरोध प्रदर्शनों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर यूपी BJP प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने जमकर निशाना साधा है। सिंह ने कहा है कि अखिलेश को पाकिस्तान जाकर वहां हिंदुओं की हालत को देखना चाहिए।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को पाकिस्तान जाना चाहिए और एक महीने तक किसी मंदिर में पूजा करनी चाहिए, तब उन्हें समझ में आएगा कि वहां क्या होता है। उन्हें पता ही नहीं है कि वह चाहते क्या हैं।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश को नागरिकता संशोधन विधेयक और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के बारे में पढ़ना चाहिए। मालूम हो कि इससे पहले अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) में अपना पंजीकरण नहीं कराएंगे।
उन्होंने कहा था, ‘BJP के लोग तय नहीं करेंगे कि हम नागरिक हैं या नहीं। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रास्ता दिखाया था। उन्होंने कुछ कार्ड जला दिए थे। यहां हम पहले होंगे जो एनपीआर का फॉर्म नहीं भरेंगे, मैं कोई फॉर्म नहीं भरने जा रहा।’