CAB- यूपी के इस जिले में इंटरनेट हो सकता है BAN, मऊ में 600 के केस दर्ज

img

उत्तर प्रदेश॥ नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरूद्ध हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए मऊ के बाद आजमगढ़ जिले में भी इंटरनेट BAN हो सकता है। पुलिस ने 11 लोगों को अरेस्ट भी किया है।

पुलिस ने बताया कि नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में जगह-जगह अराजक तत्वों द्वारा इंटरनेट के माध्यम से सोशल मीडिया पर फैलाए जा रही अफवाहों के चलते आजमगढ़ एसपी और डीएम ने इंटरनेट सेवाएं बाधित करने की घोषणा की है। पूरे जिले में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। उधर, लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी नागरिकता कानून के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन हुआ।

आजमगढ़ एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अभी तक 11 लोगों को अरेस्ट किया गया है। कई लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुबारकपुर में स्थिति शांतिपूर्ण है। फोर्स की तैनाती की गई है। एक जगह पर 5 से ज्यादा व्यक्तियों के रहने पर पाबंदी है।

शांति व्यवस्था कायम है लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों को देखते हुए अगले कुछ घंटे में जनपद की इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती है। नागरिकता संशोधन बिल (कैब) और एनआरसी को लेकर जिले में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

पढि़ए-जामिया हिंसा को लेकर अभी-अभी- आई बड़ी खबर, मोदी सरकार ने अचानक उठाया इतना बड़ा कदम, एक झटके में…

मऊ में नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 90 लोगों को नामजद करते हुए 600 अज्ञात के विरूद्ध 3 FIR दर्ज की हैं। साथ ही 31 लोगों को अरेस्ट किया गया जिसमें 19 आरोपियों की पहचान की गई है, 12 लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि अन्य की अरेस्टी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है जितने लोग भी उपद्रव में शामिल थे। उनकी पहचान कर जल्द ही अरेस्टी की जाएगी।

Related News