img

मणिपुर पुलिस ने प्रदेश के अलग अलग जनपदों के तनावपूर्ण एवं दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन में भारतीय न्याय संहिता की भिन्न भिन्न धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 300 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि जरुरी चीजों के साथ नेशनल हाईवे संख्या 37 पर 165 तथा नेशनल हाईवे संख्या 2 पर 236 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समस्त तनावपूर्ण जगहों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के अलग अलग जिलों में 138 नाके और जांच चौकियां बनाई गई हैं।

--Advertisement--