चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के शासनकाल के दौरान चीनी फौज के भीतर एक बड़ा फेरबदल हुआ है। यह विश्व की सबसे सक्षम और विश्वस्तरीय आधुनिक फौज बन गई है। चीन ने अपनी सैन्य क्षमता इतनी बढ़ा ली है कि वह यूएसए की भी नहीं सुन रहा है। वह अमेरिका (यूएसए) को एक तरह की खुली चुनौती दे रहे हैं।

तो वहीं प्रश्न उठता है कि चीन अपने किन हथियारों के बलबूते दुनिया को धमकियां देता फिरता है। आइए जानते हैं चीन के पास कौन से घातक हथियार हैं, जिससे अमेरिका भी दहशत में है।
पहला हथियार- चीन के पास नई पीढ़ी की डैगफेंग DF-31AG अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल शामिल है। इसकी मारक क्षमता दस हजार किमी तक है। इसके अलावा एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल DF-21D भी है। इस मिसाइल को कैरियर किलर भी कहा जाता है। पिछले साल चीनी फौज की परेड के दौरान लगभग 16 DF-31AG मिसाइलों को दिखाया गया था। इस मिसाइल को DF-31A का विकसित संस्करण माना जाता है।
दूसरा हथियार- चीन अपने जे-16 फाइटर जेट पर भी इतराता है। बीते साल जे-16 फाइटर जेट को पहली बार पेश किया था। यह जे-11बी तकनीक पर बनाया गया है। ये विमान हवा से हवा में और हवा से पानी पर भी टारगेट भेदने में सक्षम हैं। इस जेट को नौसेना के लिए तैयार किया गया है। चीन का ये हथियार काफी खतरनाक है।
_1364358292_100x75.png)
_1335910733_100x75.png)
_951361702_100x75.png)
_40360946_100x75.png)
_1306730870_100x75.png)