img

सूडान में गृह युद्ध के चलते अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 379 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. जानकारी के अनुसार, मृतकों में संयुक्त राष्ट्र संघ के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं।

सूडान में सूडान की आर्म एवं अर्धसैनिक बलों के मध्य संघर्ष चल रहा है। इसी को लेकर शनिवार को राजधानी खार्तूम में सूडानी फौज और अर्धसैनिक दल के बीच विवाद हो गया। इसमें कम से कम 47 लोगों की मृत्यु हो गई और 379 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मीडिया ने केंद्रीय चिकित्सा समिति के हवाले से इस बारे में सूचना दी। इस बीच, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कई घंटों में दर्जनों घायल नागरिकों और सैन्य कर्मियों को केंद्रीय खार्तूम के फेडेल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

शनिवार को जारी एक संघ की रिपोर्ट के अनुसार, पहले के एक बयान में, सूडानी डॉक्टर्स ट्रेड यूनियन ने खार्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कम से कम तीन नागरिकों की मृत्यु की सूचना दी थी। 
 

--Advertisement--