महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर सीएम योगी सख्त, ऐसे अपराधियों पर होगी ये कार्रवाई

img

लखनऊ, 24 सितम्बर। प्रदेश में मासूम बच्चियों, लड़कियों ओर महिलाओं से छेड़खानी सहित यौन अपराध करने वालों से योगी सरकार और सख्ती से निपटेगी। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही इनके पोस्टर पर चौराहों पर नजर आएंगे।

cm yogi up news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौराहों पर पोस्टर लगाने का आदेश दिया है। पेशेवर अपराधियों के भी चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस ऑपरेशन दुराचारी से महिला अपराध करने वालों की शामत तय है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने वालों को समाज जाने, इसलिए चौराहों चौराहों पर ऐसे दुराचारियों के पोस्टर लगाए जाएं। इसके साथ ही इस तरह के कृत्य करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर किए जाएं। महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाए। महिला पुलिस कर्मियों से ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए।

उन्होंने कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह एंटी रोमियो स्क्ववायड ने बेहतरीन काम किया, मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ी, वैसे ही हर जनपद की पुलिस इस तरह अभियान चलाती रहे।

Related News