उत्तराखंड में कांग्रेस ने बनाई नई टीम, 242 को मिली जगह

img

देहरादून॥ उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी टीम का गठन कर दिया गया है। जिसमें 22 उपाध्यक्ष, 31 महामंत्री, 98 प्रदेश सचिव और 90 को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। कांग्रेस की इस कमेटी में कुल 242 सदस्य हैं। सुनील गुलाटी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

आखिरकार उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित हो ही गई है। काफी वक्त से कांग्रेस में गठन को लेकर खींचतान चल रही थी। 2022 के विधानसभा इलेक्शन को देखते हुए ज्यादा लोगों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। जिलों के साथ ही मंडल स्तर पर भी क्षेत्रवार, जातिवार और वर्गवार संतुलन भी बिठाया गया है।

आपको याद दिला दें कि इस कार्यकारिणी को दिल्ली में अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में कार्यकारिणी को लेकर खासी मशक्कत की गई। गुरुवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल को ये कार्यकारिणी सौंपी गई थी, जिसके बाद शनिवार को इसका गठन किया गया है।

पढ़िए-सर्वे में लोगों से पूछा गया सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री कौन, लोगों ने एक सुर में लिए इस नेता का नाम

Related News