कांग्रेस ने शुरू की ‘न्याय स्कीम’, इन लोगों को मिलेंगे 7500-7500 रुपए

img

नई दिल्ली॥ देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वकांक्षी स्कीम की शुरुआत की है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी वर सीएम भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय स्कीम की शुरुआत की। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि न्याय योजना की शुरुआत से पूरी पार्टी खुश है।

Farmer justice scheme

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव जी के दिल में अन्नदाता किसान, खासतौर पर महिला और आदिवासी किसानों के लिए बहुत प्यार था, इसलिए वह समय-समय पर इन सबके बीच में जाकर सीधे संवाद करते थे और तकलीफों की जानकारी लेते थे। वे मानते थे कि किसान और खेती ही देश के विकास की असली पूंजी है।

तो वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की ऐतिहासिक शुरुआत सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में हुई। 19 लाख धान, मक्का, गन्ना पैदा करने वाले किसानों को सीधे 7500 रुपये खाते में जाएंगे। आज 1,500 करोड़ की पहली किश्त जाएगी। उम्मीद है भारत सरकार इस अनूठी पहल से सीख लेगी।

पढ़िए-उत्तराखंड सरकार नहीं देख पाई जनता की परेशानियां, सीएम त्रिवेंद्र ने वापस लिया ये फैसला

Related News