कांग्रेस ने प्रीतम-हरीश रावत की मौजूदगी में इन लोगों की समस्याओं को लेकर दिया धरना, की ये बड़ी मांग

img

देहरादून॥ कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर आज पार्टी मुख्यालय में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ उपवास और धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

Display utrakhand congress

सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के बैनर तले केंद्र की भाजपा और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। उपवास प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी समेत तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्त मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रीतम सिंह ने कहा कि किसान कर्ज के तले दबा हुआ है जबकि सत्ता में बैठी सरकार को किसानों की समस्याओं से दूर- दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है और किसान तंग हालात में आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। सोई सरकार को जगाने के लिए लगातार कांग्रेस आन्दोलनरत है, फिर भी किसानों की ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले अनेक वादे भाजपा ने किया लेकिन सत्ता की चाभी मिलते ही सभी वादों को भूल गई। इसका नतीजा किसान का हाल दिन प्रतिदिन खराब हाेता जा रहा है। देश के साथ- साथ राज्य के किसान दैवीय आपदा, बेमौसमी बारिश के अन्य संकटों से जूझ रहे हैं।

हरीश रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं इस सरकार को कोई लेना देना नहीं है। साल 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। गन्ना किसानों का समय पर भुगतान करवाने की रणनीति बनाई जाएगी। इस सरकार में राज्य किसान का हाल बहुत बुरा है। गन्ना का समय से भुगतान नहीं होने से आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। फिर भी सरकार किसानों के हित में ठोस कदम नहीं उठा रही है।

 

Related News