बंगाल में वाम मोर्चा के साथ मिल कर काम करे कांग्रेस : सोनिया

img

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ वाम मोर्चा के साथ संयुक्त मुहिम चलाने को कहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान से मुलाकात के दोरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह निर्देश दिया।

मन्नान ने नई दिल्ली में सोनिया के आवास पर उनसे मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। कांग्रेस-वाम मोर्चा गठजोड़ को सोनिया की अनुमति राजनीतिक रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस राज्य में लगातार अपना जनाधार खो रही है। इसके विपरीत भाजपा पश्चिम बंगाल में तेजी से विस्तार कर रही है।

पढ़िए-इस बड़ी मुसीबत में फंसी कांग्रेस, कहीं कुछ दिन में गिर ना जाए पार्टी कि…

मन्नान ने कहा कि हमने सोनिया गांधी के साथ राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में प्रस्तावित वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन के बारे में लोगों की राय बनाने के लिए वाम मोर्चा के साथ संयुक्त मुहिम चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ वाम मोर्चा के साथ संयुक्त मुहिम आयोजित करने को कहा है।

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता मन्नान ने कहा बैठक के दौरान उन्होंने मुझसे कहा कि सन 2016 के विधानसभा चुनाव के बाद वाम और कांग्रेस गठबंधन हुआ होता तो बंगाल में राजनीतिक हालात अलग होते और भाजपा राज्य में कभी जनाधार नहीं बढ़ा पाती।

Related News