कोरोना संकट : इस CM ने अब तक सबसे बड़ा फैसला, लगाई इस तरह की पाबंदी, लोग हैरान

img

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना रोगियों को देखते हुए छह जिलों में 50 से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। सरकार ने कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में अनलॉक के दौरान जारी किए गए सभी आदेशों को रद्द कर दिया गया है। अब यह आदेश नए सिरे से मान्य होंगे।  सरकार का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Corona in the country

चंडीगढ़ सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि एकसाथ एक जगह पर 200 लोगों के होने की अनुमति वापस ले ली गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, पानीपत व हिसार में किसी भी समारोह या कार्यक्रम में हाल में 50 से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते।

खुले में इन जिलों में 100 लोग किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। राज्य के बाकी बचे 14 जिलों में हाल में 100 लोग और खुले में 200 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति होगी। इससे पहले राज्य के हर जिले में 200 आदमी एक साथ जमा हो सकते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि हरियाणा सरकार अपने राज्य में करीब एक करोड़ मास्क बंटवाने जा रही है। मास्क का आर्डर दिया जा चुका है। हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

Related News