कोरोना हो रहा कमजोर, 181मरीज हुए स्वस्थ

img

रांची॥ झारखंड में कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उसके मुकाबले स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 181 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि इस दौरान 138 नए केस मिले हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।

covid

स्वास्थ विभाग के मुताबिक रांची से आठ,बोकारो से छह, चतरा से नौ , देवघर से दो, धनबाद से 27, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से सात नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से चार, गिरिडीह से पांच, गुमला से तीन,हजारीबाग से आठ, जामताड़ा से तीन और खूंटी से दो नए मरीजों की पहचान हुई है। उधर, कोडरमा से चार, लोहरदगा से पांच, पलामू से पांच,रामगढ़ से एक, साहिबगंज से चार, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 32 मरीज मिले हैं।

इनको मिलाकर प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 44 हजार, 543 हो गयी है। अब तक प्रदेश में कुल 93 लाख, 84 हजार, 507 लोगों की जांच की गयी है। इनमें एक हजार, 596 सक्रिय मरीज हैं। कुल तीन लाख, 37 हजार, 848 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 099 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 98.05प्रतिशत है।

राज्य की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आठ नए केस मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 349 है। इन 24 घंटों में अस्पतालों से 25 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 060 सक्रिय मरीज आए , जिनमें 83 हजार, 123 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

Related News