पूर्वोत्तर के इन आठ राज्यों में कोरोना का कहर तेज, मरीजों की संख्या हुई 76,224

img

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर राज्य है।

corona update

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1605 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 76,224 हो गई है। जिसमें से 52,217 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2155 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 2,37,721 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 215 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 04 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1123 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 58,838 है। जबकि 42,326 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1734 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 16,364 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 145 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 147 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6161 हो गई है। जबकि, 4176 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 92 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1929 मरीजों का इलाज चल रहा है। 41 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 118 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3753 हो गई है, वहीं 2044 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1698 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 11 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 93 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2781 हो गई है। राज्य में 904 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1866 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 38 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2155 हो गई है। वहीं 1482 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 670 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 39 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1062 हो गई है। जिसमें से 490 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 566 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 41 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 608 हो गई है। जबकि, 298 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 310 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 06 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 866 हो गई है। वहीं 497 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 80 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 368 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related News