कोरोना संक्रमित चौधरी अजित सिंह दो दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे

img

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के मुखिया चौधरी अजित सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चौधरी अजित सिंह ने गुरुवार को सुबह छह बजे अंतिम सांस ली। 20 अप्रैल को उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के सुपुत्र थे।

राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वह 22 अप्रैल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी थी। विगत दो दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।आज सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 82 वर्ष के थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता थे। वह अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की सीट बागपत से सांसद थे। केंद्र में वीपी सिंह, देवेगौड़ा, इंद्रजीत सिंह गुजराल व मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह जाट वर्ग के बड़े नेता थे। चौधरी अजित सिंह के सुपुत्र जयंत चौधरी मथुरा से सांसद रहे हैं।

चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अनेक नेताओपन ने चौधरी को श्रद्धांजलि दी है। नेपीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’।

जयंत चौधरी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया ‘चौधरी अजीत सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और आज प्रातः 6 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। असीम दुख की घड़ी है। अंतिम समय तक भी चौधरी साहब संघर्ष करते रहे’।

 

Related News