प्रधानमंत्री के पूरे देश को लॉकडाउन करते ही CORONA संक्रमण ने दिया बड़ा झटका, जानिए कैसे

img

नई दिल्ली ।। CORONA संक्रमण से तमिलनाडु प्रदेश में पहली मौत की खबर सामने आ रही है। ये रोगी तमिलनाडु राज्य में मदुरै के राजाजी हॉस्पटिल में एडमिट किया गया था। मरने वाले व्यक्ति को कई रोग थे। उसे ब्लड प्रेशर और मधुमेह भी था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ सी विजयबास्कर ने इस बारे में सूचना दी।

उन्होंने बताया कि इस मरीज का उपचार तमिलनाडु में मदुरै के राजाजी अस्पताल में किया जा रहा था। वह कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। इस तरह देश में कोविड-19 से मरने वालो की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। नजर डालें तो अब तक इस वायरस से संक्रमितों की सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने को मिला है।

इन दोनों राज्यों में 2-2 मौते हुई हैं। दूसरी ओर, भारत सरकार राज्य सरकारों से मिलकर इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस दिशा में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है।

पढ़िए-WHO ने अफवाहों को लेकर किया आगाह, हवा से नहीं फैलता CORONA वायरस बल्कि इस चीज़ से होता है

कहां कितनी मौतें

  • बिहार- 1
  • दिल्ली- 2
  • हिमाचल प्रदेश-1
  • कर्नाटक-1
  • महाराष्ट्र- 2
  • पंजाब-1
  • पश्चिम बंगाल-1
  • तमिलनाडु-1
Related News