दुनियाभर में कोरोना वायरस जमकर कहर बरपा है रहा है, जिसके चलते ये महामारी तेज़ी से फैलते जा रही है. आपको बता दें कि खतरनाक कोरोनावायरस चीन से निकलकर दुनिया भर में फैलता जा रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक इस बीमारी से इटली में भी एक शख्स की मौत हो गई है. 78 साल के इस शख्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था.

बता दें कि ये शख्स पिछले 10 दिनों से अस्पताल में था, डॉक्टर इसका इलाज करने की कोशिश में थे लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब चीन की जेलों को भी कोरोना वायरस ने चपेट में ले लिया है. वहीं इटली में एक मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारी एक्शन में आ गए हैं. कोरोना से एक व्यक्ति की मौत के बाद शहरी उत्तरी क्षेत्र के 10 शहरों में सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है.
गौरतलब है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में कम से कम आएं इसके लिए धार्मिक और खेल आयोजनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं कोराना वायरस मध्य पूर्व के कई देशों में फैल गया है. ईरान में इस बीमारी से चार लोगों की मौत हो गई है. ईरान 13 पॉजिटिव केस में इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही ये आंकड़ा 4 तक पहुंच गया है. यहां अब इस बीमारी से 18 लोग पीड़ित है. ईरान के अलावा कोरोना ने संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इजरायल और लेबनान के लोगों को भी अपने चपेट में लिया है.
_135240338_100x75.png)
_1677431607_100x75.png)


