कोरोना वायरस: 12 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक

img

नई दिल्ली, 02 सितम्बर, यूपीकेएनएन। कोरोना संक्रमण से पूरा विश्व जूझ रहा है। वैक्सीन को लेकर दुनियाभर के देश जुटे हुए हैं। हालाँकि वैक्सीन तो अभी उपलब्ध नहीं हो पायी है लेकिन सबसे ज्यादा राहत इस बात को लेकर है कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 6 दिनों से लगातार 60 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं।

coronavirus india

देश में अब तक 29 लाख लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही देश का रिकवरी रेट बढ़कर 76.98 प्रतिशत हो गया है। वहीं, देश के 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु में रोजाना 30 फीसदी लोग ठीक हो रहे हैं।

देश में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट दमन दीव में 88.90 प्रतिशत है। दूसरे नंबर पर दिल्ली का है, यहां रिकवरी रेट 88.50 प्रतिशत है। तीसरे नंबर पर बिहार है जहां रिकवरी रेट 87.90 प्रतिशत है। चौथे और पांचवे स्थान पर तमिलनाडु और अंडमान निकोबार है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगातार छठे दिन 60 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 62,026 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मई के महीने से अब तक 58 गुना लोग ठीक हो चुके हैं।

Related News