इस जानवर को खाने से फैलता है कोरोना वायरस, ऐसे करें बचाव

img

नई दिल्ली॥ Corona virus (कोरोना) अभी दुनिया के बहुत हिस्सों में बहुत फैल रहा है और इसकी शुरुआत चीन से हुई। चीन के बाजारों में अजीब जानवरों के मांस को बेचा जाता है जिसे लोग खाते हैं और उसी से इसके वायरस इंसानी शरीर में पहुंचते हैं। आज हम आपको इस खतरनाक बिमारी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको जान लेना आवश्यक है।

चीन के वुहान में मार्केट में चमगादड़ भी बेचे खरीदे जाते हैं। चीन में चमगादड़ का सूप पीने का भी एक रिवाज है। ये वायरस सांप में पाए जाते हैं और सांप से ये चमकादड़ में पहुंचे। चमगादड़ों का सेवन करने से ये इंसान में पहुंचे।

Corona virus (कोरोना) के लक्षण

ये वायरस शरीर में फैलते फैलते इतना बढ़ जाता है कि शरीर को न्युमोनिया जकड़ लेता है। न्यूमोनिया एक हद तक इतना बढ़ सकता है कि प्राणघातक भी साबित हो सकता है।

पढ़िए-शाहीन बाग में यहां से आ रहा पानी और बिरयानी, जानकर दंग रह गई सरकार

कोरोनावायरस से कैसे बचें?

  • आपको अपने शरीर में बैक्टीरिया को फैलने से रोकना है और इसके लिए कुछ बातें आपको ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
  • साबुन और पानी से हांथ धोते रहें। अलकोहल बेस्ड हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करने से बचें।
  • ज़ुकाम जैसे लक्षण दिखाते व्यक्ति से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
  • खांसते और छींकते वक्त अपने मुँह और नाक पर कपड़ा रखें।
  • मांस और अंडे को खूब पकाकर खाएं।
  • पालतू या अन्य जानवरों के सीधे संपर्क में आने से बचें।
Related News