कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने सिंगर राहुल जैन पर लगाया रेप का इल्जाम, दर्ज कराई शिकायत

img

सिंगर राहुल जैन के खिलाफ महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने कॉम्प्लैन दर्ज कराई है। सिंगर ने उन पर लगे आरोपों को झूठा और गलत बताया है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के सिंगर राहुल जैन पर एक कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष है,उन्होंने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने मुंबई के ओशिवारा थाने में राहुल जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

राहुल जैन पर लगी आईपीसी की धारा 506,323 ,504

राहुल जैन पर लगे इन आरोपों पर ओशिवारा की पुलिस ने इस पर जानकारी दी है कि एक 30 वर्षीय महिला ने ‘राहुल जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 506,323 ,504 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। आगे उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राहुल जैन को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इंस्टाग्राम से किया था महिला से कान्टैक्ट

कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट महिला ने अपने बयान में बताया है कि सिंगर राहुल जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनसे कान्टैक्ट किया था। राहुल जैन ने महिला को अपने घर पर बुलाया था। महिला ने आगे बताया कि यह घटना 11 अगस्त की है। सिंगर ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया था और महिला को अपने कमरे मे ले जा कर उनके साथ दुष्कर्म किया था।

राहुल जी पर पहले भी लग चुके है रेप के आरोप

पुलिस ने बताया कि महिला ने राहुल जैन का विरोध किया, तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और सबूत मिटाने की धमकी दी। राहुल जैन उस महिला को पहचानने से मना कर रहे है। राहुल जैन ने बताया कि वे महिला को नहीं जानते हैं और महिला के द्वारा लगाए गए आरोप झूठे है,पहले भी एक महिला उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है।

Related News