कोविड-19 संकट के बीच पड़ी महंगाई की मार, इतने रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर

img

नई दिल्ली॥ कोविड- 19 संकट के बीच राजधानी दिल्ली सहित दूसरे मेट्रो शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर पर दिल्ली में 11 रुपए 50 पैसे का इजाफा किय गया है। ये सिलेंडर अब 593 रुपए में मिलेगा। फरवरी के बाद से एलपीजी सिलेंडर के दामों में ये पहली बार बढ़ोतरी की गई। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता व चेन्नई में भी आज से नई दाम लागू हो रहे हैं। कोलकाता में एक सिलेंडर की कीमत में 31।50 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद यहां नई कीमत 616 रुपए हो गई है। जबकि मुंबई में भी राजधानी की तरह ही 11.50 रुपये बढ़ाए गये हैं। चेन्नई में एक सिलेंडर पर 37 रुपये बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद यहां नई कीमत 606.50 रुपये पहुंच गई है।

पढि़ए-सुपर पावर देश में सड़कों पर कोहराम, 25 शहरों में लगा कर्फ्यू; इन 3 शब्दों ने फैलाई हिंसा

आपको बता दें कि घरेलू गैस की कीमत में ये बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब राजधानी दिल्ली और मुंबई सबसे अधिक कोविड-19 की मार से जूझ रही है। मार्च से यहां सभी आर्थिक गतिविधियां बंद चल रही थीं, जिन्हें हाल ही में खोला गया है। मुंबई में तो अब भी पाबंदियां जारी हैं। दूसरी ओऱ कई लोगों की नौकरियां भी चली गई हैं। ऐसे में सिलेंडर की कीमत में उछाल से लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है।

Related News