Crime : कितने लोगों ने किया 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म ?

img

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल 30 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी पीड़िता के मित्र बताए गए हैं। मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत बुधवार को मामला दर्ज किया था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है।

gang rape

पुलिस के मुताबिक, घटना डोम्बिवली के भोपर इलाके की है। नाबालिग के साथ 30 लोगों ने अलग-अलग समय और अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। लड़की को जनवरी से 22 सितंबर 2021 तक प्रताड़ित किया गया। इससे तंग आकर पीड़ित ने बीती रात मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में डोम्बिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप), 376 (एन), 376 (3), 376 (डी) (ए) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गईं हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक दोस्त ने जनवरी में उसका यौन शोषण किया और उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद यह वीडियो लड़के के किसी और दोस्त तक पहुंच गया। इस वीडियो के जरिये उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आठ से नौ महीने तक चलता रहा। इस दौरान 30 लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है। इस केस के सिलसिले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related News