CRPF जवान ने बीवी और 2 बच्चों को मारी गोली, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

img

उत्तर प्रदेश॥ उप्र राज्य के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां CRPF के एक जवान ने शनिवार को अपनी बीवी और दो बच्चों की गोली उड़ाया। इसके बाद जवान ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर अर्द्धसैन्य बल एवं पुलिस के सीनियर अफसर CRPF कैम्प में कांस्टेबल के घर पहुंचे। जवान की पहचान विनोद कुमार यादव (40), महिला की विमला देवी (36), बेटा संदीप (15) और बेटी बेटी सिमरन (12) के रूप में हुई है।

murder

विनोद मेजा मेजा तहसील के सिरसा क्षेत्र का रहने वाला था। वह कैम्प में बने सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। थरवई थानाक्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ग्रुप सेंटर हैं। विनोद 224 बटालियन में ड्राइवर के पद पर तैनात था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान ने शुक्रवार देर रात पत्नी विमला के साथ बेटे संदीप और बेटी को गोली मारी और फिर खुद को भीतर बंद कर लिया। परिवार की हत्या के बाद जवान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

पढ़िएःनौकरानी से इश्क, मां-पत्नी सहित 4 को मरवाया, दी थी 8 लाख की सुपारी

वहीं, विनोद के परिजनों को खबर दे दी गई है।​ विनोद के ऐसा कदम उठाने के बाद CRPF के जवानों में खलबली मच गई। विनोद ने इस तहर की घटना को क्यों अंजाम दिया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है। साथ ही विनोद के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related News