CTET 2021 का रिजल्ट 15 को होगा जारी, जानिए कैसे देखे परीक्षा परिणाम

img

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम 15 फरवरी, 2022 को जारी करने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

CTET 2021

CTET 2021 को पूरे भारत में 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक कंप्यूटर आधारित (Online) मोड में आयोजित किया गया था। CTET 2021 की उत्तर कुंजी(Answer key) 1 फरवरी, 2022 को जारी की गई थी।

CTET परिणाम 2021: घोषित होने के बाद कैसे जांचें

सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं

होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

लॉगिन विवरण दर्ज करें

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

इसे जांचें और डाउनलोड करें

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Related News