तबाही मचाने को भारत के इस शहर की तरफ बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘क्यार’, मौसम विभाग ने किया जारी हाई अलर्ट

img

नई दिल्ली॥ राजधानी सहित इंदौर और दूसरे इलाकों में दीपावली पानी-पानी हो गई। पूरे प्रदेश में सवा इंच बारिश ने पूरे त्यौहार का मजा किरकिरा कर दिया। हालांकि, पानी से दीपावली पर होने वाले भारी ध्वनि और वायु प्रदूषण कम हुआ है। एक दिन पूर्व रविवार को दिवाली के मौके पर भी दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई थी। रात में भी हल्की बारिश होती रही। रविवार को राजधानी में 8.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र ने मंगलवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

यह संभवत: पहला मौका है, जब दिवाली पर प्रदेश में इतनी बारिश हुई हो। बारिश से दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री कम था। राजधानी में इस साल अक्टूबर में यह दूसरा मौका है, जब दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। गत 23 अक्टूबर को दिन का तापमान 23.2 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम केंद्र के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले अक्टूबर में सबसे कम तापमान वर्ष 1997 में 31 अक्टूबर को 25.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

पढि़एःदो दिनों बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती, इतने सस्ता हो गया है पेट्रोल और डीजल

दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.7 डिग्री का अंतर था। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक-दो दिन में मौसम के साफ होने के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी।

वरिष्ठ मौमस वैज्ञानिक एके शुक्ला का कहना है कि अरब सागर में सुपर सायक्लोन ‘क्यार बना होने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। वर्ष 2007 के बाद अरब सागर में इतना शक्तिशाली सायक्लोन बना है। अब यह ओमान की तरफ जा रहा है। अरब सागर में एक और डिप्रेशन बन रहा है। इसके असर से तीन-चार दिन बाद फिर से प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र और समीपवर्ती हिंद महासागर में इस प्रभाव के कारण तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मंगलवार से गुरुवार तक लक्षद्वीप में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

Related News