26 मई को बंगाल पर आ रही ये बड़ी आफत, होगा भारी नुकसान, जारी हुआ अलर्ट

img

चक्रवात तोकते ने भारत के कई राज्यों में पहले से ही तांडव मचाया है। उसके बाद एक और चक्रवात पश्चिम बंगाल में दस्तक देने वाला है। मौसम जानकारों ने इसका नाम यास तूफान दिया है।

PEOPLE

पश्चिम बंगाल सरकार को मौसम विभाग की ओर से इस बारे में सतर्कता भेज दी गई है। इसमें बताया गया है कि 26 से 27 मई को यह चक्रवात बंगाल में दस्तक दे सकता है। 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों में इस तूफान की दस्तक होगी, जिसकी वजह से जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है।

IMD (मौसम विभाग) की तरफ से इस बारे में अलर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सचिवालय में सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। सभी जिलाधिकारियों को चक्रवात के बारे में निर्देश भेजे जा रहे हैं। मूल रूप से कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में चक्रवात से जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है।

इसीलिए सभी जिला प्रशासन को समय से पूर्व आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है ताकि नुकसान को कम से कम किया जा सके। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 2020 में अम्फन चक्रवात ने दस्तक दी थी, जिसमें पांच लाख लोग प्रभावित हुए थे। यह तूफान भी उसी की तरह घातक हो सकता है। अम्फन को संभालने में राज्य सरकार बहुत हद तक विफल रही थी और इस बार ऐसी किसी स्थिति का सामना ना करना पड़े, इसके लिए पहले से तैयारी में जुटी हुई है।

Related News