झारखंड ।। आंध्र प्रदेश राज्य की कैपिटल हैदराबाद के एक बार में महिला डांसर को कथित रूप से कस्टमर के साथ रुपए के बदले शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पीटा गया और उसके कपड़े उतार दिए गए। मारपीट का आरोप पीड़ति के साथ डांस करने वाली 4 अन्य डांसरों और एक अन्य शख्स पर लगा है। पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुरुष आरोपी फरार है।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले बार में जॉइन करने के बाद ही वहां का प्रबंधन ग्राहक के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। जब उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो उसके साथ डांस करने वाली पांच अन्य बार डांसरों ने उसके कपड़े उतार दिए और पिटाई की। इन 5 लोगों में 4 महिलाएं हैं और एक पुरुष।
पंजागुट्टा पुलिस ने कहा कि हाल ही में बार के प्रबंधन ने पीड़ति से ग्राहक के साथ पास जाने और उनके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। सभी आरोपियों पर केस दर्ज उनके विरूद्ध जांच शुरू हो गई है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच तेलंगाना के डीजीपी महेंद्र रेड्डी ने घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।