UP- मंदिर के पास मिला पुजारी का शव, पूरे इलाके में दहशत

img

फिरोजाबाद॥ थाना एका क्षेत्र में सोमवार को एक मंदिर के पुजारी का शव पड़ा मिला है। पुजारी की पीट-पीट कर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

dead body

थाना एका क्षेत्र के मोहल्ला दीक्षित नगर में शिव मंदिर है। सोमवार को लोगों ने मंदिर के पास ही वही के निवासी विजय दीक्षित (40) पुत्र सतीश दीक्षित का शव पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है।

लोगों के अनुसार मृतक इसी मंदिर पर पुजारी था और पूजा पाठ करता था। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोटो के निशान है। जिसके चलते लोगों द्वारा पुजारी की पीट-पीट कर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस सम्बन्ध में एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के पास शराब की बोतल मिली है। वह शराब का आदी बताया गया है। मृतक पास में ही मंदिर पर पूजा पाठ करता था। परिजनों ने बताया है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नही थी। मृतक के चेहरे पर चोटो के निशान है। हत्या का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा।

 

Related News