मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में सांवेर में एक खेत में युवक की सिर और दोनों हाथ कटी लाश (Dead Dody) मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। नग्न अवस्था में मिली लाश के दोनों हाथ और सिर नहीं होने से लाश की पहचान नही हो पा रही है। ये लाश इंदौर के सटे सांवेर के ग्राम तराना गांव में एक खेत में उस वक्त मिली जब खेत का मालिक वहां पर पहुंचा। उसने अपने खेत में नग्न अवस्था में पड़ी लाश को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव (Dead Dody) का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि लाश दिनेश पटेल के खेत में मिले है। शव (Dead Dody) का सिर और हाथ दोनों नहीं है। केवल धड़ पड़ा हुआ है। उस पर भी कोई कपड़ा नहीं है। देखने से लगता है कि धारदार हथियार से सिर और हाथ काटे गए हैं। पुलिस ने सांवेर और आस-पास के इलाके में लापता लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसपी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास की लग रही है।
उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। पुलिस रंजिश और प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं को लेकर छानबीन ने जुट गई है।गौरतलब है कि इंदौर में 2 महीने पहले भी सिर कटी लाश मिली थी। इसके पहले खजराना थाना क्षेत्र में भी सिर काटा हुआ शव मिला था। वह धड़ किन्नर जोया का था। अब सांवेर में इस तरह से लाश (Dead Dody) मिली है।
Resort के ‘राज’ ने ली अंकिता की जान? VIP कमरों में होते थे घिनौने काम
_1737225010_100x75.png)
_723656680_100x75.png)
_828056804_100x75.png)
_2067004285_100x75.png)
_1964076631_100x75.png)