100 से ज्यादा लोगों की मौत- अमेरिका पर टूटा इसका कहर, चारों तरफ दर्दनाक मंजर

img

संयुक्त राज्य अमरीका के कई प्रदेशों में बवंडर के कारण खौफनाक मंजर देखने को मिला। बीती रात्रि आंधी व तूफान ने भारी तबाही मचाई। इसने केंटकी में एक मोमबत्ती कारखाने, इलिनोइस में एक अमेज़ॅन इमारत और अरकास में एक नर्सिंग होम को बहुत ज्यादा हानि हुई है।

Dead body

इस खतरनाक आपदा (बवंडर) के चलते कई बिल्डिंगें ध्वस्त हो गए, जिसके चलते कई लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं कई अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मंजर को देखते हुए भारी तादाद में कर्मचारियों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। इस दौरान घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर का उपयोग किया जा रहा है।

हुई 100 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि इस खतरनाक त्रासदी में केंटुकी के 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। वहीं मृतकों की संख्या 70 से 100 तक पहुंच सकती है। एक जानकार ने कहा कि ये बहुत बुरा वक्त है, ऐसे में हमें सभी की सलामती के लिए दुआ करनी चाहिए।

 

Related News