गहरा होता संकटः 24 घंटे में कोरोना के आये इतने लाख नए केस, हुई 780 लोगों की मौत

img

देश में वायरस के नए मामलों की संख्या सवा लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में वायरस के एक लाख 31 हजार 968 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक 1,30,60,542 मामले आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में वायरस से 780 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,67,642 तक पहुंच गई है।

Covid-19

शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 9,79,608 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,19,13,292 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 91.21 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 08 अप्रैल को 13,64,205 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 25,40,41,584 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

Related News