लाखों किसानों की मुश्किलें बढ़ी- सरकार ले रही ये खतरनाक फैसला, की जा रही बड़ी तैयार

img

दिल्ली सीमा पर किसानों के हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने अब सरकार से नौ स्टेडियमों को अस्थाई जेल के रूप में बदलने की इजाजत मांगी है। इन जेलों में कस्टडी में लिए गए किसानों को रखा जाएगा।

Farmer

केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में ‘दिल्ली चलो’ मार्च के अंतर्गत पंजाब से चले किसानों को दिल्ली में दाखिल होने से रोकने की कोशिश में जुटे पुलिस प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बड़ी संख्या में कस्टडी में लिए गए किसानों को रखने की होगी।

इसलिए दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार से 9 स्टेडियम को अस्थायी जेल में बदलने के लिए डिमांड की है। खबर के मुताबिक किसानों के दिल्ली के निकट पहुंचने के कारण शहर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी सरहदों पर सुरक्षा बहुत अधिक बढ़ा दी है।

पुलिस ने बताया कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले प्रदर्शन में शामिल पंजाब तथा हरियाणा के किसानों में से बहुत से लोग गुरुवार देर शाम तक राष्ट्रीय राजधानी के पास पहुंच गए। पंजाब के किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर शहर पुलिस ने सिंघू सीमा पर यातायात बंद कर दिया है।

Related News