दिल्ली: विधानसभा चुनाव में AAP को समर्थन देगी ये पार्टी, जल्द हो सकता है ऐलान

img

दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका हैं, सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं. लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग के कूदने के मूड में नहीं है। जिसके बाद चर्चा ज़ोरो पर है कि सपा AAP को समर्थन दे सकती हैं, बता दें कि आम आदमी पार्टी की बेहतर संभावनाओं को वह भी मान रही है। इसीलिए वह इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को समर्थन दे सकती है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव न लड़ने का संकेत दे दिया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान से पहले अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सूत्र बताते हैं कि सपा इन चुनावों में इसलिए अलग रहना चाहती है, क्योंकि उसे खुद के लिए ज्यादा उम्मीद नहीं दिखती है। उसे लगता है कि वह आम आदमी पार्टी की राह में रोड़ा न बने ना ही वोट कटवा कहा जाए।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा कुछ सीटों पर लड़ी थी लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। वैसे सपा व आम आदमी पार्टी के बीच बेहतर समझ बनी हुई है। कुछ समय पहले हुए यूपी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने सपा को समर्थन दिया था। वैसे सपा यूपी के बाहर हाल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ी थी और दो सीटें जीतने में कामयाब रही। सपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ी थी। इस बीच बसपा दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में दिखती है। इस तरह भाजपा, कांग्रेस व बसपा दिल्ली में अपनी किस्मत आजमाएंगे और सपा जंग से दूर रहेगी।

ईरानी हमले से सहमा अमेरिका, इराक और ईरान के आसमान में लगा दिया ये प्रतिबंध

Related News