img

नई दिल्ली। नई आबकारी नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरी दिल्ली में चक्का जाम का आह्वान किया है। चक्का जाम की वजह से दिल्ली की तमाम सड़कों पर भीषण जाम लग गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां की अक्षरधाम क्रॉस रोड, लिंक रोड पर लोग घंटों अपनी गाड़ियों में ही बैठे रहे हैं। लोगों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। चक्का जाम की वजह से यहां की यातायात व्यवस्था एकदम से चरमरा रही है।

bjp

बता दें कि दिल्ली में कोविड बढ़ते केसों की वजह से पहले से ही ग्रेप के प्रतिबंध झेल रही दिल्ली अब भाजपा के प्रदर्शन के चलते सप्ताह के पहले दिन ही परेशान हो रही है। बता दें कि दिल्ली में इन दिनों ग्रेप लेवल-1 की गाइडलाइन लागू हो गई है। इसके तहत मेट्रो, बसें सिर्फ 50 फीसदी की सीट क्षमता के साथ चल रही हैं और अन्य सार्वजनिक वाहनों पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगाएं गए हैं। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर की एक बड़ी आबादी अपने निजी वाहन से अपने काम पर जानें को मजबूर हैं। उसके बाद इस चक्का जाम ने लोगों को परेशान कर रखा है। सुबह से ही कई लोग घंटों लंबे जाम में फंसे हैं।

इन जगहों पर लगा है भीषण जाम

– उत्तम नगर चौक से द्वारका मोड़ जाने से बचें
– उत्तम नगर से पंखा रोड व पंखा रोड से धौला कुआं का प्रयोग करें
– उत्तर पश्चिमी जिले में चक्का जाम से भीषण जाम
– सिग्नेचर ब्रिज जाने की तरफ न जाएं
– आईटीओ चौक पर चक्का जाम
– शाहदरा जिले में चक्का जाम
– करोल बाग में चक्का जाम
– अक्षरधाम क्रॉस रोड मॉल पर चक्का जाम

गौरतलब है कि रविवार को सरकार की इस नीति के खिलाफ रोहताश नगर विधानसभा में भी स्कूटर व बाइक रैली निकाली गई थी। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब की दुकानों पर विरोध दर्ज कराया। अक्षरधाम क्रॉस रोड पर चक्का जाम का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कर रहे हैं।वहीं सांसद गौतम गंभीर विकास मार्ग स्थित कार बाजार में और सांसद रमेश बिधूड़ी दयाराम चौक में होने वाले चक्का जाम विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पदाधिकारी सहित भाजपा विधायक भी विभिन्न स्थानों पर होने वाले चक्का जाम कर रहे हैं।

--Advertisement--