जन्म दिन नहीं मनाने के रामविलास पासवान के निर्देश के बावजूद झारखंड अध्यक्ष ने..

img

देवघर, 05 जुलाई : लोकजन शक्ति पार्टी के संस्थापक सह केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान का रविवार को 74 वां जन्मदिन देवघर के एक स्थानीय  होटल सभागार में सादगी भरे अंदाज में मनाया गया।  इस  मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने केक काटा औऱ  पासवान के दीर्घ आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।

प्रधान ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान जी ने जमीनी स्तर से बतौर एक कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीति की सुरुवात कर दलितों और पिछड़ों की आवाज बन कर लोजपा की स्थापना किया और केंद्र में कई बार मंत्री बनें उनके कार्यों का हम सब अनुकरण करते हैं।

इस मौके पर चीन बॉर्डर गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया।  प्रधान ने कहा कि हमलोगों को निर्देश था की हमलोग जन्म दिन नहीं मनाएंगे पर कार्यकर्ताओं के उत्साह और दबाव को देखते हुए हमलोगों ने बहुत ही सादगी भरे अंदाज में अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया  है।

Related News