बड़ी खबर- धोनी की कोरोना रिपोर्ट हुई जारी, क्या अब॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विश्व के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बुधवार को कोरोना टेस्ट हुआ। झारखंड की राजधानी रांची में उनके सैंपल जांच के लिए गए थे। जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट आज जारी हो गई है, जो कि निगेटिव आई है। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए उन्हें यूएई रवाना होना है।

धोनी आईपीएल में CSK के कप्तान है। धोनी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। आखिरी बार उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में हिस्सा लिया था। टीम के सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद से वो मैदान पर वापसी नहीं कर पाये हैं। इस बीच कई बार उनके संन्यास की भी खबरें मीडिया में चली।

इसी बीच CSK के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कासी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्हें कहा कि उनके करिश्माई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 2021 और 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे। इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जायेगा।

Related News