img

IPL 2023 के पांचवें मैच में RCB और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। बीते दो सीजन (2022 और 2021) में मुंबई को बैंगलोर के विरूद्ध लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरू का नेतृत्व फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा मुंबई का नेतृत्व करेंगे। आईये जानते हैं आज कौन सी टीम किस पर भारी पड़ सकती है।

मुंबई लीग की सबसे सफल टीम

मुंबई लीग की सबसे सफल टीम है और उसने कुल 5 बार ट्रॉफी जीती है। टीम 15 सीजन में 9 बार प्लेऑफ में पहुंची और 6 बार फाइनल में पहुंची। पिछले सीजन में उन्होंने 14 में से 10 मैच गंवाए थे। इसने उन्हें प्रतियोगिता को दसवें स्थान पर समाप्त करने के लिए मजबूर किया।

बैंगलोर के विरूद्ध टीम कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर और जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने 4 विदेशी खिलाड़ी बना सकती है। इसके साथ ही रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे भारतीय खिलाड़ी भी टीम को मजबूत कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड और बल्लेबाज रजत पाटीदार चोट के कारण पहले दौर से बाहर हो सकते हैं जिससे टीम को नुकसान होगा। ग्लेन मैक्सवेल भी पहले मैच में नहीं होंगे क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इसके साथ ही वनिन्दु हसरंगा भी कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

इन 4 खिलाड़ियों से बच के

मुंबई के विरूद्ध फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज जैसे क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

--Advertisement--