Poi Saag खाने से आपका स्वास्थ्य होता हैं फिट जानें- सहीं नुस्ख़े

img

हेल्थ डेस्क। हरे पत्तेदार सब्जी से हमारे सेहत को काफी फायदा होता हैं। कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जैसा की आप सब जानते हैं। पोई (Poi Saag) एक बेल है, जो बारिश के मौसम में जलभराव जैसी स्थितियों से बच जाती है, इसलिए इसे इस मौसम में खाने से कोई परेशानी नहीं होती है।

इसकी पत्तियों को साफ करना आसान होता है। नमामी लाइफ में न्युट्रीशनिस्ट डॉ. शैली तोमर का कहना है कि पोई साग (Poi Saag) को मालाबार स्पीनिच के नाम से भी जाना जाता है। यह पालक की ही एक वैरायटी है। पोई साग में विटामिन ए, बी12, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज आदि पोषक तत्त्व पाए जाते हैं।

न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि रोजाना 100 ग्राम पोई साग (Poi Saag) खाने से 100 फीसद विटामिन सी और विटामिन ए मिलता है। यह दोनों ही पोषक तत्त्व स्ट्रांग इम्युनिटी के लिए जरूरी हैं। यह दिखने में पालक की तरह ही होता है, लेकिन इसके पत्ते पालक से ज्यादा गुदेदार और डंडियां थोड़ी मुलायम और मोटी होती हैं।

Poi Saag के फायदे

न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि पोई साग (Poi Saag) पालक का एक अच्छा विकल्प है। इसे मानसून में खाना भी पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे शरीर में फोसफोरस की कमी पूरी होती है और यह पोटैशियम की मात्रा भी अच्छी होती है। तो आईये जानते हैं मानसून में पोई साग खाने के निम्न फायदे हैं-

इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाएं

मानसून में पोई साग (Poi Saag) खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। पोई साग में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, यह विटामिन इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए बहुत जरूरी है। मानसून में होने वाली सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां भी इसके सेवन से दूर रहती हैं।

साथ ही इस साग (Poi Saag) को खाने से त्वचा को बहुत फायदा मिलता है। विटामिन सी से युक्त फूड्स खाने से शरीर में आयरन का अवशोषण भी अच्छे से होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए Poi Saag काफी फायदेमंद

पोई साग (Poi Saag) में फोलेट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, यह फोलेट गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक होता है। न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि 100 ग्राम पोई साग में 100 mcg फोलेट होता है। प्रेगनेंसी में फोलेट का लेवल कम होने से भ्रूण के विकास में दिक्कत हो सकती है।

दिल को रखे स्वस्थ

पोई साग (Poi Saag) में पाए जाने वाले फोलेट से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। यह दिल के लिए एक आवश्यक साग है। न्युट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि फोलेट के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है।

आंखों का स्वास्थ्य

पोई साग (Poi Saag) में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के स्वास्थ्य और बेहतर इम्युनिटी के लिए जरूरी है। विटामिन ए अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

तनाव को करे दूर Poi Saag

पोई साग (Poi Saag) दिखने में जितना हरा होता है उतना ही जीवन में भी हरियाली लाता है। पोई साग खाने से डिप्रेशन व तनाव जैसी परेशानियां दूर रहती हैं। पोई साग में ऐसे एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं जो ब्रेन हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं।

Poi Saag अनिद्रा को करे दूर

पोई साग में मैंग्नेशियम पाया जाता है जो नींद न आने की समस्या को दूर करता है। पोई साग अच्छी नींद के लिए जरूरी है। मालाबार स्पीनिच यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन्स यूटीआई के विरूद्ध भी काम करता है।

त्वचा को सुंदर बनाए रखने में कारगर

पोई साग (Poi Saag) को पुई साग भी कहा जाता है। इस साग में जोक्सांथिन, ल्युटिन और बेटा जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं और हार्ट को प्रोटेक्ट करते हैं। साथ ही त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। तो पोई साग को खाने से त्वचा पर जल्दी झाइयां नहीं होती हैं।

Corona Infection Symptoms: इन 4 लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़, हो सकते हैं परेशान
Related News