कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बुजुर्ग की हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

img

बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में शुक्रवार को कोरोना की वैक्सिंन लगवाने के कुछ ही देर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। महात्मा गांधी अस्पताल से मिली खबर के मुताबिक राती तलाई निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश चंद त्रिपाठी वैक्सीन लगवाने के लिए एमजी अस्पताल पहुंचे।

dead body

सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त त्रिपाठी राती तलाई में निवास करते हैं। त्रिपाठी के वैक्सीन लगने के बाद उन्हें रिलैक्सेशन रूम में बैठा दिया गया। यहां पर भी कुछ देर बैठे लगभग 15 मिनट और इसके बाद जैसे ही उठे तो वह गिर गए और बेहोश हो गए। तत्काल उन्हें आईसीयू में ले जाया गया और इलाज के लिए एडमिट कर दिया।

तीस मिनट के बाद उनको वेंटिलेटर पर लिया गया। इस दौरान पीएमओ डॉ रवि उपाध्याय के साथ ही पूरी डॉक्टरों की टीम उनका उपचार करती रही लेकिन त्रिपाठी को दोपहर 1:30 बजे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने उनकी मौत की वजह ह्रदयघात से होना बताया है। साथ ही बताया कि 15 वर्ष पूर्व उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

 

Related News