मनोज तिवारी के उड़नखटोले की इमरजेंसी लैंडिंग, टेक्निकल गड़बड़ी आयी

img

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार की सुबह जैसे ही भाजपा सांसद मनोज तिवारी चुनाव प्रचार के लिए उड़नखटोले से उड़े तो उनका  हेलिकॉप्टर 15 मिनट तक एक ही जगह पर जब मंडराने लगा। इसके कारण मजबूरी में उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारों ने बताया कि हेलिकॉप्टर में कुछ फाल्ट टेक्निकल आ गया था जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। अगर इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराई जाती तो किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Related News