भारतीय रॉक म्यूजिक का सबसे बड़ा सितारा अस्त! 63 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सन्न रह गया बॉलीवुड

भारतीय रॉक म्यूजिक का सबसे बड़ा सितारा अस्त! 63 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सन्न रह गया बॉलीवुड

भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर रॉक गिटारिस्ट और देश के पहले रॉक बैंड्स में गिने जाने वाले 'रॉक मशीन' (बाद में 'इंडस क्रीड') के संस्थापक सदस्य महेश तिनैकर का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने से हुए उनके इस अचानक निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

संगीत जगत के इस लीजेंड को नम आंखों से विदाई देते हुए बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और प्रसिद्ध संगीतकार विशाल ददलानी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है। विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत ने आज एक सच्चा रॉक लीजेंड खो दिया है, जिन्होंने देश में उस रॉक कल्चर की नींव रखी जिसकी कल्पना करना भी उस दौर में आसान नहीं था। वहीं फरहान अख्तर ने भी उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।

महेश तिनैकर ने साल 1984 में अपने साथियों के साथ मिलकर 'रॉक मशीन' की स्थापना की थी, जिसे आगे चलकर 'इंडस क्रीड' के नाम से एक नई पहचान मिली। उनके निधन से न सिर्फ उनके साथी कलाकारों बल्कि देश भर के रॉक म्यूजिक प्रेमियों के बीच एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।